Logo
International Journal of
Multidisciplinary
Education and Research

Search

ARCHIVES
VOL. 1, ISSUE 4 (2016)
जनपद पिथौरागढ़ के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत् बालक-बालिकाओं में पुनरावृत्ति दर का लिंग के आधार पर तुलनात्मक अध्ययन करना
Authors
डाॅ. डिगर सिंह फस्वार्ण
Abstract
प्रस्तुत अध्ययन में जनपद पिथौरागढ़ के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत् बालक-बालिकाओं में पुनरावृत्ति दर का लिंग के आधार पर तुलनात्मक अध्ययन किया गया है। प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत् कुल विद्यार्थियों का अध्ययन हेतु चयन किया गया है। विद्यालयों में पुनरावृत्ति का अर्थ बालक-बालिका का अनुतीर्ण होने या अन्य कारणों से एक कक्षा में एक वर्ष से अधिक अध्ययन करने से होता है। जिससे शिक्षा में अपव्यय एंव अवरोधन जैसी समस्याओं में वृद्धि होने लगती है। तुलनात्मक अध्ययन से यह स्पष्ट होता है कि प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत् बालक-बालिकाओं में पुनरावृत्ति दर में लिंग के आधार पर कोई सार्थक अन्तर नहीं होता है। शिक्षा के सार्वभौमिकरण को दृष्टिगत् रखते हुए सरकार तथा शिक्षा विभाग द्वारा निरन्तर बुनियादी तथा प्राथमिक शिक्षा तक सबकी पहुॅच तथा गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने की पहल की जा रही है जिससे बच्चों के भविष्य का ठोस आधार विकसित हो सके। परन्तु कई कारणों से जैसे माता-पिता की निरक्षरता, बेरोजगारी, आर्थिक तंगी, विषम भौगोलिक परिस्थितियाॅ तथा समुचित व्यवस्थाओं का अभाव होने से आज भी बुनियादी शिक्षा में कक्षा पुनरावृत्ति जैसी समस्यायें व्याप्त है जिनके समाधान किये बिना गुणवत्तापरक बुनियादी शिक्षा प्रदान कर राष्ट्र तथा समाज के भविष्य का ठोस आधार विकसित करना संभव नहीं है।
Download
Pages:74-78
How to cite this article:
डाॅ. डिगर सिंह फस्वार्ण "जनपद पिथौरागढ़ के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत् बालक-बालिकाओं में पुनरावृत्ति दर का लिंग के आधार पर तुलनात्मक अध्ययन करना ". International Journal of Multidisciplinary Education and Research, Vol 1, Issue 4, 2016, Pages 74-78
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.