Logo
International Journal of
Multidisciplinary
Education and Research

Search

ARCHIVES
VOL. 6, ISSUE 2 (2021)
सीमांत समाज में महिलाओं की समस्याएं, समाधान एवं चुनौतियां
Authors
डाॅ. तृप्ति मांझी
Abstract
भारतीय परिवारों में चाहे वे नगरीय हों या ग्रामीण या सीमांत समाज की महिलाओं की स्थिति सदैव ही चिंताजनक रही है। एक ओर तो महिलाओं को शक्ति का रूप माना जाता है वहीं दूसरी ओर उनके सशक्तिकरण के मुद्दे और उन पर गहन चिंतन किया जाता रहा है। यदि हम महिलाओं की समस्याओं और दशाओं का आंकलन क्षेत्रीय आधार पर करें तो स्थिति एकदम विपरीत दिखाई देती है और समस्याओं के स्वरूप में भी गंभीर अंतर स्पष्ट होता है। जहां एक ओर नगरीय समाज में समानता, स्वतंत्रता के मुद्दे हैं तो वहीं सीमांत समाज में आधरभूत आवश्यकताएं और मौलिक अधिकारों की प्राप्ति में बाधाओं को देखा जा सकता है। प्रस्तुत शोधपत्र में सीमांत समाज की महिलाओं की इन्ही समस्याओं, इनके समाधान की चुनौतियों तथा सशक्तिकरण के सूचकांे एवं निर्धारकों को विवेचित करने का प्रयास किया गया है।
Download
Pages:43-45
How to cite this article:
डाॅ. तृप्ति मांझी "सीमांत समाज में महिलाओं की समस्याएं, समाधान एवं चुनौतियां ". International Journal of Multidisciplinary Education and Research, Vol 6, Issue 2, 2021, Pages 43-45
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.