ARCHIVES
VOL. 6, ISSUE 3 (2021)
वर्तमान परिप्रेक्ष्य में मूल्य आधारित शिक्षा की आवश्यकता: एक अवलोकन
Authors
वंदना राणा
Abstract
मूल्य आधारित शिक्षा किसी भी समाज एवं राष्ट्र के विकास का मुख्य आधार होती है। समाज के लिए शिक्षा उसका प्राण तत्व होती है। जिस प्रकार शिक्षा समाज एवं राष्ट्र के लिए अनिवार्य है, उसी प्रकार मूल्यों का भी मानव जीवन में विशेष योगदान रहता है। शिक्षा मानव और समाज के लिए उसी प्रकार उपयोगी है जिस प्रकार जीवन यापन संसाधनों की उसे आवश्यकता होती है।शिक्षा एक ऐसा प्रभावशाली माध्यम है, जो एक राष्ट्र के उद्देश्य एवं मूल्यों को आईने की भांति दर्शाता है।अध्यापक एवं छात्र शिक्षा व्यवस्था के ऐसे दो प्रमुख घटक होते हैं, जो समाज में उपयोगी परिवर्तन ला सकते हैं। मूल्य वास्तव में मानव अस्तित्व एवं व्यक्तित्व के मूल आधार होते हैं। मूल्य मानव जीवन की वह आधारशिला है, जिसके द्वारा समाज में उसका अस्तित्व होता है।यह एक ऐसी प्रेरणा है जो व्यक्ति के प्रयासों को संतुष्ट करती है। मूल्यों को यदि जीवन कहा जाए, तो कोई अतिशयोक्ति न होगी। मानव जीवन में मूल्यों का समावेश होने से जीवन शांतिपूर्ण स्थायित्व से परिपूर्ण हो जाता है। वही मूल्य उत्तम होते हैं,जो सत्यम, शिवम, सुंदरम की भावना से ओतप्रोत हो। हमारे जीवन को उपयोगी एवं सुखदायी बनाने में मूल्यों का विशेष योगदान रहता है। प्रत्येक मनुष्य के अपने मूल्य होते हैं, उन्हीं के अनुसार वह अपने जीवन क्षेत्र में कार्य करता है। अतः प्रस्तुत शोध में मूल्य का अर्थ, अवधारणा, सिद्धांत एवं मूल्य आधारित शिक्षा की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की गई है ।
Download
Pages:28-33
How to cite this article:
वंदना राणा "वर्तमान परिप्रेक्ष्य में मूल्य आधारित शिक्षा की आवश्यकता: एक अवलोकन ". International Journal of Multidisciplinary Education and Research, Vol 6, Issue 3, 2021, Pages 28-33
Pdf, Certificate, Cover Page, Index Page, Editorial Page, Accept Letter
Please enter the email address corresponding to this article submission.
