ARCHIVES
VOL. 7, ISSUE 1 (2022)
क्षमता आधारित शिक्षक शिक्षा में सूचना एवं संप्रेषण तकनीकी (आई.सी.टी.) का समाकलन
Authors
डा. सविता राय
Abstract
21वीं शताब्दी का युग तकनीकी ज्ञान, तकनीकी सक्षम मस्तिष्क और अवास्तविक बुद्धि का युग है। ज्ञान का विस्फोट, संचार क्रांति, प्रौद्योगिकी उन्नति, जीवन के सभी क्षेत्रों में विज्ञान की खोजों के अनुप्रयोग तथा विज्ञान के प्रति जनमानस की बढ़ती आकांक्षाएं इस युग को एक अलग पहचान दी है। तकनीकी पर निर्भर जीवन में सफलता के मार्ग पर छात्र के कदमों को सशक्तता के अग्रसारित करने के लिए यह आवश्यक है कि विद्यार्थों में उपयुक्त मानसिकता का विकास करने का प्रयास किया जाये। विकास के इस प्रयास में पहला कदम ऐसे शिक्षकों को तैयार करना है जो स्वयं तकनीकी उपकरणों का ज्ञान रखते हों तथा उपयुक्त तकनीकी उपागमों का शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में अनुप्रयोग कर सकें। अतः शिक्षा और शिक्षक प्रशिक्षण दोनों ही स्तरों पर शिक्षकों की भूमिका महत्त्वपूर्ण है। शिक्षक प्रशिक्षक हों अथवा सेवारत शिक्षक हों अथवा सेवापूर्व शिक्षक हों उन्हें भी अद्यतन और व्यावहारिक रहना होगा और जीवन पर्यन्त सीखने को महत्व देना होगा। शिक्षक शिक्षा को प्रभावी बनाने के लिए शैक्षिक परिस्थितयों में सुधार व समस्याओं का समाधान आवश्यक है। सूचना संप्रेषण तकनीकी ने जीवन के सभी क्षेत्रों को प्रभावित किया है और शिक्षण-अधिगम सहित सभी क्षेत्रों में क्रांतिकारी परिवर्तन कियें हैं। प्रस्तुत पत्र में शिक्षक के तकनीकी ज्ञान को उसकी आवश्यक क्षमता के रूप में प्रस्तुत कर शिक्षक शिक्षा में आई.सी.टी के समाकलन के महत्त्व को दर्शाने का प्रयास किया गया है।
Download
Pages:38-43
How to cite this article:
डा. सविता राय "क्षमता आधारित शिक्षक शिक्षा में सूचना एवं संप्रेषण तकनीकी (आई.सी.टी.) का समाकलन". International Journal of Multidisciplinary Education and Research, Vol 7, Issue 1, 2022, Pages 38-43
Pdf, Certificate, Cover Page, Index Page, Editorial Page, Accept Letter
Please enter the email address corresponding to this article submission.
