Logo
International Journal of
Multidisciplinary
Education and Research

Search

ARCHIVES
VOL. 7, ISSUE 4 (2022)
दिल्ली सल्तनत के प्रशासन का ऐतिहासिक अध्ययन
Authors
अमित कुमार
Abstract
1200 से 1526 के दौरान उत्तर भारत के विशाल भू-भाग पर शासन करने वाले शासकों को सुल्तान तथा उनके शासन काल को दिल्ली सल्तनत के नाम से जाना गया। ये शासन मूलतः तुर्क तथा अफग़ान मूल के थे। उन्होंने उत्तर भारत के मुख्य वंशों, मुख्यतः राजपूतों को हराकर अपनी सत्ता की स्थापना की। आक्रमणकारी तुर्क मुहम्मद गोरी ने प्रसिद्ध शासक पथ्वीराज चौहान को सत्ता से अलग कर दिल्ली में अपना राज्य स्थापित किया था। इन सुल्तानों ने सन 1200 से 1526 तक लगभग 300 वर्षों से अधिक शासन किया। सल्तनत के आखिरी सुल्तान इब्राहिम लोदी को सन 1526 में मुगल वंश के संस्थापक बाबर ने पराजित कर भारत में मुगल वंश की नींव डाली थी। इन 300 वर्षों की कालावधि में पांच विभिन्न वंशों ने दिल्ली पर शासन किया था। ये थे, गुलाम वंश के नाम से मशहूर ‘मामलुक’ (1206 से 1290 ई.), खिलज़ी वंश (सन 1290से 1320), तुगलक वंश (सन 1320 से 1412), सैय्यद वंश (सन 1412 से 1451) तथा लोधी वंश (1452 से 1526) इन सभी वंशों का शासनकाल दिल्ली सल्तनत के नाम से जाना जाता है।
Download
Pages:56-58
How to cite this article:
अमित कुमार "दिल्ली सल्तनत के प्रशासन का ऐतिहासिक अध्ययन". International Journal of Multidisciplinary Education and Research, Vol 7, Issue 4, 2022, Pages 56-58
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.