Logo
International Journal of
Multidisciplinary
Education and Research

Search

ARCHIVES
VOL. 8, ISSUE 2 (2023)
कृषि क्षेत्र में आईसीटी की उपयोगिता का अध्ययन
Authors
डॉ. अनिल कुमार बाथम, डॉ. संजीव गुप्ता
Abstract
कृषि भारतीय व्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है। भारत में लगभग 58ः लोग कृषि क्षेत्र में लगे हुए और आर्थिक और सामाजिक विकास करने के लिए कृषि क्षेत्र का विकास अत्यंत महत्वपूर्ण है। देश के विकास के लिए कृषि का विकास करना अत्यंत आवश्यक है और कृषि के विकास के लिए कृषि क्षेत्र में प्रौद्योगिकी को शामिल करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज वर्तमान समय में सूचना विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण तत्व है।कृषि क्षेत्र में दैनिक जानकारी मिलना अत्यंत आवश्यक है और आईसीटी इसके लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण है। सूचना और संचार प्रौद्योगिकी का परिचय किसानों के लिए अत्यंत आवश्यक है। क्योंकि अगर सूचना सही समय पर प्राप्त हो तो निर्णय लेने में आसानी होती है आईसीटी से प्राप्त जानकारी का प्रयोग किसान अपनी जरूरतों के आधार पर विभिन्न उद्देश्यों के लिए कर सकते हैं। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान कृषकों को सूचना और प्रौद्योगिकी के माध्यम से प्रशिक्षण दे रहा है और सूचना तकनीकी के प्रयोग से किसान आज निर्भर बन रहे है और अगर ऐसी तकनीकी में समय के साथ साथ सुधार होता रहा तो एक दिन आएगा कि यह देश खाद्यान्न उत्पादन में पूर्णता आत्मनिर्भर हो जाएगा।
Download
Pages:35-38
How to cite this article:
डॉ. अनिल कुमार बाथम, डॉ. संजीव गुप्ता "कृषि क्षेत्र में आईसीटी की उपयोगिता का अध्ययन". International Journal of Multidisciplinary Education and Research, Vol 8, Issue 2, 2023, Pages 35-38
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.