ARCHIVES
VOL. 8, ISSUE 3 (2023)
उत्तराखण्ड राज्य के कुमाऊँ मण्डल की वर्तमान औद्योगिक स्थिति का विश्लेषणात्मक अध्ययन
Authors
डॉ॰ किरन कुमार पन्त, सोनिया विलासराय
Abstract
किसी देश अथवा राज्य के आर्थिक विकास में औद्योगीकरण की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। भारत का नव निर्मित राज्य उत्तराखण्ड अपनी प्राकृतिक व मानवीय सम्पदा के लिए विख्यात है और इसी सम्पदा से धनी कुमाऊँ मण्डल अपने संसाधनों के उचित दोहन के माध्यम से औद्योगिक विकास के मार्ग पर अग्रसर है। कुमाऊँ मण्डल के मैदानी जनपद ऊधम सिंह नगर में अभूतपूर्व औद्योगिक विकास की स्थिति देखने को मिलती है तो वहीं पर्वतीय जनपदों में अभी भी औद्योगिक विकास की गति मंद है। प्रस्तुत शोध पत्र में कुमाऊँ मण्डल के सभी जनपदों की वर्तमान औद्योगिक स्थिति का विश्लेषणात्मक अध्ययन किया गया है एवं प्राप्त निष्कर्षों के आधार पर सुझाव प्रस्तुत किये गए हैं।
Download
Pages:69-74
How to cite this article:
डॉ॰ किरन कुमार पन्त, सोनिया विलासराय "उत्तराखण्ड राज्य के कुमाऊँ मण्डल की वर्तमान औद्योगिक स्थिति का विश्लेषणात्मक अध्ययन". International Journal of Multidisciplinary Education and Research, Vol 8, Issue 3, 2023, Pages 69-74
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.
