Logo
International Journal of
Multidisciplinary
Education and Research

Search

ARCHIVES
VOL. 8, ISSUE 1 (2023)
विद्यार्थियों की रचनात्मक अभिव्यक्ति एवं सौन्दर्यात्मक आस्वादन के विकास में कला समेकित शिक्षा कि भूमिका
Authors
डॉ. आरती सिंह, रुपाली सिंह
Abstract
विज्ञान एवं तकनीकी के इस युग में शिक्षण को एक ऐसी कला के रूप में स्वीकार किया गया है जिसमें शिक्षक अपनी शिक्षण प्रक्रिया को सफल एवं प्रभावी बनाने के लिए ऐसी विभिन्न प्रकार की विधियाँ एवं सामग्रियों का प्रयोग करता है जिससे विद्यार्थी का ध्यान विषय की ओर आकृष्ट हो सके। प्रत्येक बच्चे के विकास के लिए शिक्षा एवं कला का महत्व होता है। हमारें साहित्य में भी यह साबित हो चुका है की कला और शिक्षा कैसे एक विद्यार्थी जीवन को प्रभावित करती है। चाहे शोधकर्ता हो या शिक्षाशास्त्री या वैज्ञानिक सभी इस बात से सहमत हैं कि बच्चे के विकास को तेज करने के लिए और उसके मस्तिष्क को विभिन्न तरकीबों से उद्दीपित करने के लिए विभिन्न कलात्मक गतिविधियों का प्रयोग किया जा सकता है। विद्यमान शोध सुझाते है की कोई भी कला अनुभव मस्तिष्क और शरीर को पूर्ण रूप से कार्यशील बनाता है। वर्तमान में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर अधिक ज़ोर दिया जा रहा है। शिक्षण में सृजनात्मक अभिवृति विद्यार्थियों की रचनात्मकता को पोषित करती है। आधुनिक शिक्षा में अध्यापक के समक्ष एक बड़ी चुनौती है की वह बदलते परिवेश में शिक्षण को किस प्रकार प्रभावी बना सके कि छात्रों की शिक्षा में रोचकता बनी रहें। कला ही एक ऐसा माध्यम है जो की विद्यार्थियों मे रुचि के साथ-साथ कल्पनाशीलता, संवेदनशीलता, रचनात्मकता और सौंदर्यबोध आदि क्षमताओं की वृद्धि करता है। छब्थ् (2005) कला, दृश्य एवं प्रदर्शन कला दोनों ही मुख्य रूप से प्रारम्भिक स्तर के पाठ्यक्रम और अधिगम के लिए महत्वपूर्ण उपागम है। इस स्तर पर बच्चों के कौशलों और योग्यता को विकसित किया जाता है। कला एकीकृत शिक्षा शिक्षण अधिगम प्रक्रिया का महत्वपूर्ण उपकरण है। अतः परिणाम स्वरूप कला समेकित शिक्षा को विद्यालयों मे एक माध्यम के रूप में प्रयोग किया गया जिसके द्वारा विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके। प्रस्तुत शोध लेख का उद्देश्य है कि किस प्रकार कला समेकित शिक्षा विद्यार्थियों में रचनात्मक अभिव्यक्ति एवं सौन्दर्यात्मक आस्वादन के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
Download
Pages:46-48
How to cite this article:
डॉ. आरती सिंह, रुपाली सिंह "विद्यार्थियों की रचनात्मक अभिव्यक्ति एवं सौन्दर्यात्मक आस्वादन के विकास में कला समेकित शिक्षा कि भूमिका". International Journal of Multidisciplinary Education and Research, Vol 8, Issue 1, 2023, Pages 46-48
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.